Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नवनियुक्त भाजयुमो नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा का हुआ भव्य स्वागत, मिष्ठान वितरण के साथ की आतिशबाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चंदन बहुगुणा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ

जिस पर आज कार्यकर्ताओ ने चन्दन बहुगुणा का गांधी पार्क के समक्ष भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी की गई।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने कहीं यह बात

इस अवसर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजयुमो अल्मोड़ा प्रभारी महेश बिष्ट, नगर अध्यक्ष भाजपा अमित साह (मोनू) और जिलाध्यक्ष भाजयुमो राजन जोशी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जो मुझ पर विश्वास जताया गया है उसका निष्ठापूर्वक व ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा व संगठन- कार्य को गति दूंगा।

यह लोग रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनु), अल्पसंख्यक मोर्चा ,जिला अध्यक्ष राजा खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष जीरापुर अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नगर महामंत्री भाजपा अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, कृष्णा सिंह, मनोज पांडे, दर्शन रावत, चंदन रावत, दिनेश, दिशांत पवार, अशोक, धीरज बोरा, जगत भट्ट, नमन गुरुरानी, प्रकाश सिंह बिष्ट, कनक पंत, भारतेंदु पंत, हेमंत बिष्ट, पंकज, दीपक तिवारी, रविंद्र सिंह रावत आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version