Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर के तल्ला थपलिया में श्री मार्ट का हुआ शुभारंभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा नगर के तल्ला थपलिया में मोहित जोशी के प्रतिष्ठान श्री मार्ट का शुभारंभ किया गया।

श्री मार्ट का हुआ शुभारंभ

जिस पर आज प्रतिष्ठान का उद्घाटन रवि रौतेला ने किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी मोहित जोशी ने बताया कि लोगों की दैनिक जरूरत का सभी समान श्री मार्ट में उपलब्ध होगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, सभासद मनोज जोशी, मोहित जोशी, सौरभ जोशी, भानु प्रकाश जोशी, विनीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version