Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से आज नगर में निकलेगी अल्मोड़ा विरासत यात्रा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से आज यानी सोमवार को यात्रा निकलेगी। सुबह 11 बजे नगर में अल्मोड़ा विरासत यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा का उद्देश्य

इस संबंध में संस्था की वसुधा पंत ने बताया कि यात्रा का प्रमुख उद्देश्य अल्मोड़ा नगर के अतीत के समस्त धरोहरों विशिष्ट प्राचीनतम नौलों, भवन महलों, स्मारकों, धार्मिक आध्यात्मिक संस्थानों, संग्रहालयों की प्रमाणिक जानकारी और ऐसे लोग जिनका समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा हो व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, कलाकार, संगीतकार, वैज्ञानिक, राजनेता, महान शहीद, समाज सुधारक व संतों की वास्तविक जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। जिसके लिए यह यात्रा आज निकाली जा रही है।

Exit mobile version