Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आतंक का पर्याय बना गुलदार हुआ पिंजरे में कैद

अल्मोड़ा में लगातार गुलदार का आतंक बना हुआ है। गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार की चहलकदमी बढ़ रही है। जिससे लोग दहशत में है। वहीं रानीखेत (अल्मोड़ा) के दैना गांव में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है।

पिंजरे में कैद‌ हुआ तेंदुआ

मिली जानकारी के अनुसार यहां देर शाम वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर अल्मोड़ा रवाना हो गई। बताया गया है कि कुछ महीने पहले एक गुलदार ने गांव के ही एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया था। उस आदमखोर गुलदार को शिकारियों ने ढेर कर दिया था। इसके बाद दूसरा गुलदार गांव में सक्रिय हो गया और उसने गांव में आतंक मचाया हुआ था और वह मवेशियों को अपना निवाला बनाने लगा। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई थी। जो अब पिंजरे में कैद हो गया है।

Exit mobile version