Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य आंदोलनकारियों ने जिला स्तर पर की संग्रहालय बनाने की मांग, दिया धरना, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्य आंदोलनकारियों ने जिला स्तर पर संग्रहालय बनाने की मांग उठाई है।

वक्ताओं ने कहीं यह बात

जिसके लिए आंदोलनकारियों ने बीते रविवार को पेठशाल में धरना दिया। इसके अलावा उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिस पर उन्होंने कहा कि सरकार उनकी उपलब्धियों को भुला चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी जिला मुख्यालय में बैठक स्थल निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है। उन्होंने राज्य में सूखे के हालात को देखते हुए कृषि ऋण माफ करने, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से जनता को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने सम्मान पेंशन राशि में वृद्धि और समय से भुगतान न होने, चिह्नीकरण न होने, आश्रितों को पेंशन न मिलने पर नाराजगी जताई।

यह लोग रहें मौजूद

इस धरने पर ब्रह्मानंद डालाकोटी, दिनेश शर्मा, दौलत सिंह बगड़वाल, हेम जोशी, गोपाल बनौला, बसंत जोशी, शिवराज बनौला, महेश पांडे, बिसंभर पेटशाली, दीवान सिंह, सुशील चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version