अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में 20वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप आयोजित हुई।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें डीएसडी बैडमिंटन एकेडमी ने तीन स्वर्ण समेत छह पदक अपने नाम किए। इस संबंध में जिला बैडमिंटन संघ के मीडिया प्रभारी डीके जोशी ने बताया कि 65 वर्ष आयु वर्ग में हरीश अधिकारी और विजय यूयनी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता और हरीश अधिकारी और उनकी जोड़ीदार उषा सूरी ने रजत पदक जीता। इसके अलावा 60 वर्ष आयु वर्ग में अतुल जोशी और सुरेश कर्नाटक की जोड़ी ने स्वर्ण जीता। वहीं 75 वर्ष आयु वर्ग में कर्नल वीबी अरोड़ा ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 45 वर्ष आयु वर्ग में डीके जोशी और सुरेंद्र भंडारी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता जबकि 45 वर्ष आयु वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में डॉ. संतोष बिष्ट ने कांस्य पदक जीता।
खेल प्रेमियों ने जताई खुशी
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। साथ ही खेलप्रेमी खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं।