Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक में एकमुश्त समाधान योजना हुई शरू, जानें इस योजना की जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक अल्मोडा की ओर से ऋणियों के बकाया ऋण को चुकाने को एकमुश्त समाधान योजना शुरू हो गई है। यह योजना 20 फरवरी से 25 मार्च तक चलायी जाएगी।

एकमुश्त समाधान योजना

इस संबंध में बैंक के अध्यक्ष ललित मोहन सिंह लटवाल ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऐसे ऋणी जो किसी कारण, परिस्थितिवश बकाया ऋण चुकाने में असमर्थ रहे, उन्हें राहत देते हुए बकाया ऋण चुकाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि ऋणी को 30 प्रतिशत ब्याज की छूट व मृतक आश्रित के खातों पर 100 प्रतिशत ब्याज की छूट प्रदान की जायेगी।

Exit mobile version