Site icon Khabribox

पिथौरागढ़:‌ अनियंत्रित होकर खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो‌ की मौत, अन्य घायल

पिथौरागढ से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां जिले में धारचूला से चम्पावत आ रहा यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर‌‌ गया।

यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त-

जानकारी के अनुसार वाहन पिथौरागढ़ से करीब सात किमी दूर जामिरखेत के एक्वा पैराडाइज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई और सात घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आज ‌‌सुबह का बताया जा रहा है।

दो की मौत-

वाहन में सवार रब्बानी निवासी मुरादाबाद और सुभान निवासी फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा वाहन में सवार मोइन, शुहाद्दीन, वसीम, नाजिमा गंभीर रूप से घायल हो गए। दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

Exit mobile version