Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जागरूकता अभियान जारी, 26 फरवरी को निकलेगी महा रैली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गुरूवार को द्वाराहाट में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के कई कार्यालयोंए विद्यालयों के अतिरिक्त दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों और विद्यालयों में संपर्क किया गया।

26 फरवरी को हल्द्वानी में निकलेगी महा रैली

पोस्टरों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह जल्द पुरानी पेंशन को बहाल करे अन्यथा वह उग्र आंदोलन करेंग दरअसल पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 26 फरवरी को हल्द्वानी में महा रैली निकलेगी।

Exit mobile version