Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनता को मंहगाई का एक और झटका, दुग्ध संघ ने अपने उत्पादों के मूल्यों में की बढ़ोत्तरी, नई दरें आज से लागू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। अल्मोड़ा दुग्ध संघ ने अपने उत्पादों के मूल्यों में बढ़ोत्तरी की है।

दुग्ध उत्पादों के मूल्य में बढ़ोत्तरी

जिसमें दूध, दही, पनीर और घी के दामों में वृद्धि की गई है। ऐसे में पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह नई दरें आज 24 फरवरी से लागू होंगी। दरअसल दुग्ध संघ ने आज 24 फरवरी से अपने उत्पादों की नई दरें लागू करने का निर्णय लिया है। लेकिन संघ, संघ की रीढ़ दुग्ध उत्पादकों को भी राहत देने के लिए एक मार्च से दुग्ध खरीद की नई दरें लागू करने वाला है।

Exit mobile version