Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थानाध्यक्ष देघाट ने एनएसएस कैंप में चलाया जागरूकता सेशन, प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर की चर्चा

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं को जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में की चर्चा

इसके क्रम में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा एस0 एस0जे0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में एनएसएस कैंप में उपस्थित छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग कर प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में चर्चा कर परीक्षाओं की तैयारी हेतु उनका मार्गदर्शन किया गया। छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा नशे का धंधा कर लोगों को नशे का आदी बनाने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

यातायात सुरक्षा के प्रति रहें जागरूक

थानाध्यक्ष देघाट द्वारा छात्र – छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि गांव- देहात के लोग जागरूकता के अभाव में साइबर ठगी के शिकार बन जाते है जागरूक रहकर इनसे बचा जा सकता है, बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई पालन करने व अपने जानने वालों से पालन कराने हेतु प्रेरित किया गया।

उत्तराखंड पुलिस ऐप की दी जानकारी

पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 व थानाध्यक्ष के मो0नम्बर की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर इन नम्बरों पर सूचना देने, स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का आश्ववासन दिया गया।

गौरा शक्ति में कराया रजिस्ट्रेशन

एनएसएस कैंप में उपस्थित छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकों को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी सुविधाओं, 🆘 बटन की उपयोगिता व महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को समझाकर उपस्थित छात्राओं का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराया गया।

Exit mobile version