Site icon Khabribox

अल्मोडा: सोमेश्वर के गोल्ने गांव में पंहुचा घायल गुलदार हुआ गायब, क्षेत्र में बढ़ा खतरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में बीते बुधवार को एक घायल गुलदार आबादी वाले क्षेत्र में पंहुच गया था। जो वन कर्मियों को चकमा देकर गायब हो गया है।

घायल गुलदार लापता

जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। घायल तेंदुए के गायब होने से क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। वन विभाग की पूरी टीम पूरे दिन तेंदुए की खोजबीन में गधेरों और झाड़ियों की खाक छानती रही लेकिन उसे मायूसी हाथ लगी। वन‌कर्मियों द्वारा खोजबीन जारी है। वहीं लखनाड़ी के बीडीसी सदस्य कांति बल्लभ मिश्रा और गोल्ने के पदम सिंह ने कहा कि घायल तेंदुआ हिंसक हो सकता है। जिससे लोगों में डर बना हुआ है।

Exit mobile version