Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस लाईन में आयोजित हुई एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला

आज दिनांक- 27.02.2023 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा जितेन्द्र पाठक द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में एचआईवी/ एड्स विषय पर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एड्स विषय पर दी जानकारी

कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग अल्मोड़ा की टीम डा0 प्रान्सू डेनियल, डीटीएओ अल्मोड़ा,कमलेश भट्ट , डीपीसी अल्मोड़ा, भरत राणा, एसटीएलएस अल्मोड़ा, आनंद मेहता, एसटीएस अल्मोड़ा व मनोज रावत, डीपीएस अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्म0गणों को एचआईवी/ एड्स विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर इस गंभीर बीमारी की रोकथाम व बचाव के प्रति जागरुक किया गया।

यह लोग रहें उपस्थित

जागरुकता कार्यशाला में लाईन सुबेदार अयूब अली, उ0नि0 मोहित कुमार सहित पुलिस लाईन अल्मोड़ा के कर्म0गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version