Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होली से पहले फूटा महंगाई का बम, आम जनता का गड़बड़ाया बजट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। होली शुरू होने वाली है। वहीं होली से पहले लोगों को मंहगाई का गुलाल लग गया है।

गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि

एक मार्च से गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं। आठ माह बाद सिलिंडरों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जिसमें अल्मोड़ा और बागेश्वर में घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हुआ है। इससे गृहणियों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इसी तरह अल्मोड़ा में व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में 350.50 रुपये और बागेश्वर में 350 रुपये की वृद्धि की गई है।

Exit mobile version