Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र विनय कनवाल का सूर्यपुत्र अर्वाड के लिए हुआ चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। शारदा पब्लिक स्कूल के विनय कनवाल का चयन ऑल इंडिया सूर्य- नमस्कार प्रतियोगिता में सूर्यपुत्र अर्वाड के लिए हुआ है।

शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र विनय कनवाल को मिला प्रथम स्थान

दरअसल 22 जनवरी 2024 को आयोजित ऑनलाइन ऑल इंडिया सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता अंडर-12 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमे शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र विनय कनवाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिए विनय कनवाल को सूर्यपुत्र अर्वाड दिया गया है। विनय कनवाल कक्षा 8वी के छात्र है। विनय कनवाल की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा एवं योगा शिक्षक चंदन विष्ट ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सूर्यपुत्र अर्वाड साल में केवल एक प्रतिभागी को दिया जाता है।

शारदा पब्लिक स्कूल के कार्तिक बिष्ट एवं शौर्य पंत राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

दिनांक 2 और 3 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित होने वाली अंडर-15 बालक वर्ग राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के कार्तिक बिष्ट कक्षा-6th एवं शौर्य पंत कक्षा – 5th प्रतिभाग करेंगे।

दोनों छात्रों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी।‌ साथ ही दोनो के उज्जवल भविष्य की कामना की

Exit mobile version