Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने खाई में गिरे चालक की बचाई जान, सरकारी वाहन से तुरंत पहुंचाया अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज दिनांक 2 मार्च 2023 को अल्मोड़ा पांडेखोला कोर्ट तिराहा के पास एक कार फिसलकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

खाई में गिरा चालक

वहीं थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी वहां से गुजर रहे थे तो दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर तत्काल गहरी खाई में जाकर घायल चालक को रेस्क्यू कर सरकारी वाहन से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में भर्ती कराया, जिससे घायल कार चालक को समय से उपचार मिल सका।

यह लोग रहें मौजूद

रेस्क्यू के दौरान कानि0 सूरज बोरा और होमगार्ड प्रकाश डंगवाल भी मौजूद रहे।

Exit mobile version