Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नमित कुमार शर्मा को युवा शोध सम्मान से किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर निवासी नमित कुमार शर्मा युवा शोध सम्मान से सम्मानित हुए हैं।

नमित कुमार शर्मा को मिला सम्मान

दरअसल नमित कुमार शर्मा को यह सम्मान अक्षयवट: विचार और विश्लेषण पुस्तक के लिए दिया गया है। वर्तमान में नमित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं।  उन्हें यह सम्मान हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी, शिमला व वाणिज्य महाविद्यालय महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

Exit mobile version