Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी सर्जरी की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में जल्द ही सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

अंतिम चरण में ओटी हैंड ओवर की प्रक्रिया

मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में कार्यदायी संस्था से ओटी को हैंड ओवर लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हैंड ओवर होने के बाद मरीजों को जल्द ही कॉलेज में सर्जरी की सुविधा मिलेगी। जिस पर शुक्रवार को ओटी और आईसीयू संचालन के लिए कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मचारियों को संचालन की बारिकियों की जानकारी दी। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में ओटी संचालन शुरू नही होने से मरीजों को सर्जरी के महानगरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां तक की हड्डी टूटने पर भी इलाज के लिए मैदानी इलाकों का रूख करना पड़ता था। जिसके बाद अब मरीजों मेडिकल काॅलेज में यह सुवाधाएं उपलब्ध होंगी।

Exit mobile version