Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 4/3/2023 को नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अधिसाशी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार व पर्यावरण पर्यवेक्षक सतीश कुमार ने लोगों को जागरूक किया।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए इन जगहों में किया प्रचार प्रसार

जिस पर थाना बाजार, जौहरी बाजार, कारखाना बाजार, शेर बाजार, लाला बाजार,नन्दा देवी बाजार व माल रोड में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग न करने हेतु प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने पर एक प्रतिष्ठान का चालान किया।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का न करें प्रयोग

इसके अलावा दुकानदारों व आम जनता से अनुरोध किया गया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। विभाग द्वारा बार बार इसके लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है और समय समय पर दुकानों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। साथ ही कहा गया है कि नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version