Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुंबई से घूमने आए युवक की मौत, हार्ट अटैक को बताया कारण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भिकियासैंण (अल्मोड़ा) के सल्ट कुछ युवक मुंबई से घूमने आए हुए थे।

साथियों के साथ घूमने आए युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से घूमने आए केदार कोरगांवकर, हर्ष संगोई, सुमित कट्टी, प्रशांत वास्ते और अविनाश लोटके शनिवार सुबह सल्ट तहसील के अंतर्गत तराड़ी उपतहसील पहुंचे। यहां उन्होंने नाश्ता किया। जिसके बाद केदार कोरगांवरक (36) पुत्र सुरेश कोरगांवरकर निवासी हनुमान बिल्डिंग, पुलिस स्टेशन, ग्रांट रोड मुंबई के सीने में दर्द उठा। साथी उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की वजह मौत का कारण हो सकता है।

Exit mobile version