Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनांक 04/03/2023 को दन्या पुलिस द्वारा गरुड़ आवाज में चेकिंग के दौरान तारा दत्त पाण्डेय उम्र 50 वर्ष पुत्र नारायण दत्त पाण्डेय निवासी ग्राम रतेड़ी पोस्ट गरुड़ाबाज़ थाना दन्या के कब्जे से दो पेटियों में (96 पव्वे) देशी मसालेदार गुलाब मार्का अवैध शराब बरामद की।

अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- हे0कानि0 देशराज
2- हे0कानि0 दान सिंह

Exit mobile version