Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कवि प्रयाग शुक्ल ने पुस्तक ‘मेरो पहाड़’ का किया विमोचन, पलायन के दर्द को बंया करती है कहानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिले के दरमोली गांव निवासी हरि सिंह मनराल की पुस्तक मेरो पहाड़ का विमोचन किया गया।

मेरो पहाड़

जो भोपाल निवासी कवि और लेखक प्रयाग शुक्ल ने रविवार को उनके गांव दरमोली में किया। यह पलायन की पीड़ा बयां करती है। इसमें लेखक ने अपने क्षेत्र में हुए पलायन का दर्द भी साझा किया है। कवि शुक्ल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों के गांवों से भी पलायन हो रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है। पलायन को रोकने के लिए सरकार को ठोस रणनीति के तहत कार्ययोजना बनानी होगी। स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के साधन बढ़ा कर पलायन रोका जा सकता है। उन्होंने इस दर्द को पुस्तक में बंया किया है।

Exit mobile version