Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बच्चों को मानक के अनुरूप नहीं परोसा गया मिड डे मील, तो होगी कार्रवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। धौलछीना (अल्मोड़ा) के भैंसियाछाना विकासखंड के बीआरसी धौलछीना में एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बैठक की।

पीएम पोषण योजना के तहत अनुश्रवण समिति की बैठक

यह बैठक पीएम पोषण योजना के तहत अनुश्रवण समिति के संबंध में हुई। जिसमें एसडीएम ने कहा कि बच्चों को मानक के अनुरूप मध्याह्न भोजन नहीं परोसा गया तो कार्रवाई होगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र पाठक, एमडीएम प्रभारी हरीश ढैला, उमेद मनराल, रमेश महरा, गोविंद जोशी, रघुवीर मेहता, राजलक्ष्मी रावत, प्रफुल्ल पंत, पवन मेहरा आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version