Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: परचून व सब्जी की दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोमेश्वर पुलिस द्वारा होली त्यौहार के दृष्टिगत सायंकालीन होटल ढाबा चैकिंग के दौरान गिरिछीना रोड पर बिशन सिंह निवासी खर्कवाल गांव सोमेश्वर के परचून की दुकान की तलाशी ली गई।

दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब, गिरफ्तार

बिशन सिंह परचून की दुकान की आड़ में शराब परोसता पाया गया। तलाशी के दौरान 02 बोतल मैकडॉवेल व्हिस्की सील बंद, 01 बोतल आधी से ज्यादा भरी मैकडॉवेल रम, एक आधी बोतल 8 PM व्हिस्की, 05 केन सीलबंद बियर, 02 डिस्पोजल गिलास बरामद हुए। जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ०नि० विजय नेगी थानाध्यक्ष सोमेश्वर
    २. एएसआई रणजीत सिंह
    ३. हे०का० गोपाल गिरी
Exit mobile version