Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एप्पलमैन से मशहूर गोपाल दत्त उप्रेती को किसान पुरस्कार से किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में एप्पलमैन के नाम से मशहूर बिल्लेख गांव के बागवान गोपाल दत्त उप्रेती को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

गोपाल दत्त को किया गया पुरस्कृत

उन्हें राष्ट्रीय किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें दिल्ली में यह पुरस्कार चार मार्च को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैैलाश चौधरी ने दिया। गोपाल दत्त उप्रेती को यह पुरस्कार सेब और बेमौसमी सब्जी उत्पादन में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

सेब की प्रजातियां

दरअसल गोपाल दत्त उप्रेती वर्ष 2015 से यहां बिल्लेख गांव में पुश्तैनी भूमि पर सेब की 12 आधुनिक प्रजातियों को जैविक तकनीक के माध्यम से उगा रहे हैं। जिसमें सेब की सुपर चीफ, किंग राट, जैरोमाइन, डार्क बैरन गाला, गेनी स्मिथ आदि आधुनिक प्रजातियां हैं। जो यहां के वातावरण के लिए मुफीद पाए गए हैं। दिल्ली में इन प्रजातियों की खासी मांग है।

Exit mobile version