Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम में दिनों-दिन हो रहा बदलाव, बढ़ रहा वायरल‌ का प्रकोप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। जिसमें इस बदलते मौसम के साथ जिले में वायरल का प्रकोप भी बढ़ने लगा है।

वायरल‌ का प्रकोप

जिस पर अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां जिला अस्पताल पहुंचने वाले अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, टायफायड और वायरल से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू होते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सोमवार को ओपीडी 464 रही।

Exit mobile version