Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस परिवार की महिलाओं ने धूमधाम से मनाई होली

डॉ0 अलकनन्दा अशोक अध्यक्ष उपवा उत्तराखण्ड के मार्गदर्शन में रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस परिवार की महिलाओं का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।

हर्बल गुलाल एवं गुजिया बनाने का दिया प्रशिक्षण

जिस पर जनपद अल्मोड़ा उपवा द्वारा दिनांक- 01.03.2023 से 06.03.2023 तक होली के अवसर में 06 दिवसीय हर्बल गुलाल एवं गुजिया बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिला ममता चुलकोटिया की द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को गुजिया बनाने का प्रशिक्षण एवं महिला कांस्टेबल प्रेमा आर्या व महिला कांस्टेबल जमुना दरियाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को होली के अवसर पर फूलों एवं मक्के के आटे से हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

होली महोत्सव में धूमधाम से मनाई गई होली

वहीं दिनांक 06.03. 2023 को पुलिस परिवार की महिलाओ एवं पुलिस महिला कार्मिकों द्वारा होली महोत्सव में प्रतिभाग कर नृत्य एवं संगीत एवं होली धूमधाम से मनाई गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। उपवा के तहत लगातार दिये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षणों की सराहना की जा रही है।

Exit mobile version