Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पेयजल संकट से जूझ रही 400 से अधिक की आबादी, हैंडपंप से ढो रहें पानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। मार्च का महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही गर्मी शुरू होने लगी है। वहीं धौलादेवी के तोली गांव में एक सप्ताह से जल आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है।

गहराया पेयजल संकट

ऐसे में यहां की 400 से अधिक की आबादी हैंडपंप पर निर्भर है। ग्रामीणों को करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित हैैंडपंप से अपनी जरूरत का पानी जुटाना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग पेयजल लाइन को ठीक करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version