Site icon Khabribox

रानीखेत: रोडवेज डिपो में दो साल बाद स्थायी सहायक महाप्रबंधक की हुई नियुक्ति, समस्याओं को नगर निगम प्रशासन तक पहुंचानें का दिया आश्वासन

रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर है। यहां रानीखेत रोडवेज डिपो में स्थायी सहायक महाप्रबंधक की नियुक्ति हो गई है। दो साल बाद यह नियुक्ति हुई है।

सहायक महाप्रबंधक की नियुक्ति

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में अल्मोड़ा के एआरएम रहे विजय तिवारी ने शुक्रवार को रानीखेत रोडवेज डिपो में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने डिपो के कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने डिपो की विभिन्न समस्याओं को निगम प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version