Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिना सत्यापन कराए रखा किराएदार, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्ति/मजदूरों व किरायेदारों के सत्यापन हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान बछुराड़ी सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में बिना पुलिस सत्यापन कराये बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखा हुआ था, जिस पर मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए ₹5 हजार रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस की अपील

इसके उपरान्त सोमेश्वर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी।

Exit mobile version