Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने इन जगहों में चलाया “भिक्षा नही शिक्षा दें” जागरुकता अभियान

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद भर में ऑपरेशन मुक्ति के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ऑपरेशन मुक्ति के तहत पुलिस ने किया जागरूक

चौखुटिया, सोमेश्वर, रानीखेत, भतरौजखान व दन्या पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत जनमानस को जागरूक किया। साथ ही श्रमिकों व घुमंतू लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया।

बच्चों को न कराएं यह काम

छोटे बच्चों से बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मागते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

जारी रहेगा अभियान

भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें। पुलिस का यह अभियान जारी है।

Exit mobile version