Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र घायल, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बागेश्वर जिले के गरुड़ जा रही कार (यूके 02-5787) यहां उपराड़ी डौरब के पास तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।गरुड़ निवासी चंद्र सिंह पांगती और उनके पुत्र किशन सिंह पांगती देर शाम हल्द्वानी से गरुड़ की तरफ जा रहे थे‌ तब यह हादसा हुआ। बताया गया है कि कार में पिता-पुत्र सवार थे। दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version