Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अतिक्रमण हटाने पंहुची नगरपालिका की टीम, लोगों ने किया विरोध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर के एक मोहल्ले में नगरपालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, जिसका लोगों ने काफी विरोध किया।

जानें

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका की टीम सोमवार को नगर के बख्शीखोला मोहल्ले में अतिक्रमण हटाने पहुंची। नगरपालिका की टीम को आते देख लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पालिका अतिक्रमण के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के विरोध को देखते हुए टीम बैरंग लौट गई।

Exit mobile version