Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गर्मी के साथ बढ़ रहा पानी का संकट, लोगों ने जल संस्थान कार्यालय के बाहर किया प्रर्दशन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में चिलियानौला नगरपालिका क्षेत्र में लगातार पानी का संकट बढ़ रहा है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही है।

पानी का संकट

ऐसे में यह संकट बढ़ता ही जा रहा है। पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। जिस पर लोगों ने कहा कि क्षेत्र में 10 दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। ऐसे में लगातार लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। वहीं अधिशासी अभियंता ने जल्द ही वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।

Exit mobile version