Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, अल्मोड़ा में 18,287 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। जिसमें अल्मोड़ा जिले में इस बार 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 18,287 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। हाईस्कूल में 8744 और इंटर में 9543 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अल्मोड़ा में इस बार हाईस्कूल संस्थागत में 4300 छात्र व 4349 छात्राएं, व्यक्तिगत में 62 छात्र व 33 छात्राएं पंजीकृत हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट संस्थागत में 4547 छात्र व 4736 छात्राएं, व्यक्तिगत में 144 छात्र व 116 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 लगा दी गई है।

Exit mobile version