Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीओ ने पुलिस लाईन अल्मोड़ा का किया त्रैमासिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

आज दिनाँक- 16.03.2023 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। सीओ अल्मोड़ा द्वारा सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द में गार्द निरीक्षण कर शस्त्रागार में राजकीय संपत्ति सूची के अनुसार सभी आर्म्स एवं एम्युनेशन का निरीक्षण/मिलान करते हुए जवानों से शस्त्रों की हैंडलिंग (खोलना- जोड़ना) का अभ्यास कराया गया, इसके उपरांत जी0डी0/गणना कार्यालय, परिवहन शाखा के कार्यालय व वाहनों, स्टोर रुम, बैरक, मनोरंजन कक्ष व्यायामशाला,भोजनालय,राशन शॉप, सीपीसी कैंटीन, महिला कल्याण, पुलिस लाईन परिसर/फैमिली क्वार्टर्स आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

दिए अहम निर्देश

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई संतोषजक पायी गई, बेहतर रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के साथ- साथ समस्त सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव व साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गये।

यह लोग रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जितेन्द्र पाठक, लाइन सूबेदार अयूब अली, लाइन मेजर नवीन पाठक, उ0नि0 दामोदर कापड़ी सहित पुलिस लाइन के कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version