Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजस्व उपनिरीक्षकों को जल्द मिलेंगी बाइक, सरकार की ओर से भेजी गई 08 मोटरसाइकिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के राजस्व उप निरीक्षकों को जल्द ही बाइक उपलब्ध हो‌ जाएंगी।

कलेक्ट्रेट परिसर पंहुची 8 बाइक

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए राज्य सरकार की ओर से अल्मोड़ा जिले के लिए 8 मोटरसाइकिल भेजी गई है। जो अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच चुकी है। बताया गया है कि इनमें 5 बाइक अल्मोड़ा तहसील और 3 सोमेश्वर तहसील को दी जाएंगी।

Exit mobile version