Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: संदिग्ध हालातों में लापता हुए एसआई जीवन सिंह सामंत, यहां मिली आखिरी लोकेशन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन प्रभारी एसआई जीवन सिंह सामंत के संदिग्ध हालातों में लापता होने की खबर सामने आई है।

एसआई के लापता होने से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार एसआई जीवन सिंह सामंत मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी हैं। वह अभी अल्मोड़ा पुलिस में इंटरसेप्टर प्रभारी के तौर पर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक जीवन सिंह सामंत बीते 12 मार्च से ड्यूटी पर नहीं आए हैं। तब से उनका फोन भी बंद आ रहा है। वहीं उनकी गुमशुगदी की सूचना परिजनों ने अल्मोड़ा कोतवाली को दी है। अल्मोड़ा से जाने के बाद उन्होंने परिवार से बात की थी। अब उनका फोन बंद है। इस तरह दरोगा के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की घटना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद से उनकी लोकेशन तलाशी जा रही है। बताया गया है कि ‌उनकी लोकेशन झांसी में मिली है। अभी उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

टीम गठित कर रवाना हुई

वहीं एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित कर उनकी तलाश में रवाना कर दी गई है। लगातार उनकी लोकेशन तलाशी जा रही है।

Exit mobile version