Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 13 साल के बच्चें के एड़ी की मांसपेशियां सामान्य से थी छोटी, जिला अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। यहां जिला अस्पताल में 13 वर्षीय किशोर के जन्मविकार बीमारी का सफल ऑपरेशन हुआ है। इस संबंध में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मेहता ने बताया कि इस तरह का यह अल्मोड़ा में पहला ऑपरेशन है।

बचपन से जन्मविकार बीमारी से परेशानी में था किशोर

बच्चें की ऐड़ी की मांसपेशियां सामान्य से छोटी थी। मिली जानकारी के अनुसार हवालबाग ब्लाॅक के दौलाघट निवासी 13 वर्षीय रोहित जोशी के दोनों पैरों में जन्म से ही समस्या थी। जिसका ऑपरेशन होना था, लेकिन हो नहीं सका। इस दौरान अब 13 वर्ष की उम्र होने पर स्वजन काफी परेशान रहने लगे। उसे कई जगह दिखाया, महानगरों के बड़े-बड़े अस्पतालों में भी उपचार करवाया। लेकिन बेहतर उपचार नहीं मिल सका। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

बच्चें की एड़ी का सफल ऑपरेशन

जिसके बाद यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. पीके मेहता और डा. सौरभ तलेकर ने मरीज का परीक्षण किया। जिसके बाद दोनों ने स्वास्थ्य कार्मिक नेहा, गणेश और प्रियंका के साथ मिलकर उसका ऑपरेशन किया। मरीज के दोनों मांस पेशियों का ऑपरेशन करते हुए उसकी लंबाई में वृद्धि की। अब बच्चा चलने में सक्षम है।

Exit mobile version