अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जल्द मरीजों को आईसीयू की सुविधा उपलब्ध होगी।
आईसीयू की सुविधा
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 450 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज में जल्द ही आईसीयू का संचालन शुरू होगा। इसके लिए भवन बनकर तैयार हो चुका है। जिसका हस्तांतरण जल्द ही कॉलेज प्रबंधन को होगा। इसके संचालन से मरीजों को हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ऐसे में यहां आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू के संचालन की उम्मीद भी बढ़ गई है।