Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल से शुरू हो‌ रहीं हैं चैत्र नवरात्र, सजने लगे मंदिर व बाजार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल‌ से चैत्र नवरात्र शुरू हो रही है। जिस पर बाजार और मंदिर सज गए हैं।

कल‌ से चैत्र नवरात्र का आयोजन

लोग बड़ी संख्या में बाजार आकर नवरात्र के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी करने लगे हैं। जिससे बाजारों में चहल पहल देखने को मिल रही है। बारिश के मौसम में भी लोग बाजार आ रहे हैं। इसके साथ ही नगर के नंदादेवी मंदिर, मां त्रिपुरासुंदरी देवी, उल्का देवी, पाताल देवी, शीतला देवी, विमल कोर्ट शक्त पीठ मंदिर, समेत विभिन्न देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों को भव्य रूप देने के लिए मालाओं से सजाया जा रहा है।

Exit mobile version