Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पांच दिवसीय सामुदायिक कार्यशाला का हो रहा आयोजन, दी अहम विषयों पर जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय में पांच दिवसीय सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन 21 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 तक किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन

कार्यशाला का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर जी. एस. नयाल एवं संकायाध्यक्ष प्रोफेसर भीमा मनराल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर सरोज जोशी व ललिता रावल द्वारा किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर जी. एस. नयाल व अथिति के रूप में विश्व विद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की व हर्षित दुर्गापाल मौजूद रहे। प्रोफेसर भीमा मनराल द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करने के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि का परिचय और शोध के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान का वर्णन किया गया।

शिक्षक की अहम भूमिका

प्रोफेसर जी.एस.नयाल ने अपने वक्तव्य में समाज एवं समुदाय के निर्माण और विकास में शिक्षक की अहम भूमिका को विस्तारपूर्वक बताया। शिक्षक की व्याख्या उन्होंने एक समाज निर्माता, राष्ट्र निर्माता और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में करते हुए एम. एड. प्रशिक्षुओं को समुदाय के प्रति उनके कर्तव्यों से अवगत कराया । इसके पश्चात कार्यशाला के आगामी दिवसों में एम.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया, जिसमे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का निश्चय किया।

आगामी कार्यक्रम को लेकर दिए दिशा निर्देश

कार्यशाला की समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर सरोज जोशी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर ललिता रावल द्वारा आगामी दिवसों में समुदाय के साथ एवं मध्य किए जाने वाले कार्यक्रम जैसे सामाजिक जागरूकता हेतु समाज को दिए जाने वाले संदेश के रूप में नुक्कड़ नाटक की तैयारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

साइबर अपराधों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दूसरे सत्र, साइबर सिक्योरिटी एंड क्राइम में प्रोफ़ेसर जे. एस. बिष्ट विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। सत्र का प्रारंभ संकायाध्यक्ष प्रोफेसर भीमा मनराल द्वारा किया गया। उनके द्वारा विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर बिष्ट का स्वागत बैज अलंकरण एवम मेमेंटो प्रदान कर किया गया,जिसके पश्चात प्रोफेसर जे. एस. बिष्ट द्वारा साइबर अपराध पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि अपराध समाज और समुदाय का एक अभिन्न अंग है , मानव के जीवन का कोई भी अंग अपराध से अछूता नहीं है। उन्होंने एम.एड. प्रशिक्षुओं के मध्य साइबर जगत में हो रहे अपराधो को साझा किया और प्रशिक्षुओं के अनुभवों को जानते हुए साइबर अपराधो के प्रति जागरूक किया।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर एम0 एड0 द्वितीय सेमेस्टर के रिंकी पांडे, निवेदिता, मोनिका, हेमंत, हरीश, पवन, मंजूषा, मिताक्षरा, पूजा इत्यादि प्रशिक्षणार्थी व शिक्षा संकाय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Exit mobile version