Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम में सफाई कर्मियों की हड़ताल, कूड़े के ढेर लगने से बढ़ रही मुसीबत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम ट्रस्ट में कर्मचारियों और पुजारियों का भुगतान न होने से समस्याएं शुरू हो गई हैं।

हड़ताल में सफाई कर्मचारी-

बताया जा रहा है कि भुगतान न होने से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इससे मंदिर और आसपास के क्षेत्र में कूड़े के अंबार लग गए हैं। इधर, पुजारी भी करीब आठ माह से चढ़ावे का अंशदान नहीं मिलने से गुस्से में हैं।

जानें-

हाईकोर्ट के आदेश पर जागेश्वर धाम में 2013 से मंदिर प्रबंधन समिति गठित की गई है। इस समिति के पदेन अध्यक्ष डीएम होते हैं। इसके अलावा प्रबंधक और उपाध्यक्ष की नियुक्त राज्यपाल स्तर से होती है। वहीं पुजारी प्रतिनिधि का चयन सूचीबद्ध पुजारियों के मतदान प्रक्रिया के आधार पर होता है। पिछले साल सितंबर में जागेश्वर में प्रबंधक की नियुक्त हो गई थी। लेकिन दो अन्य सदस्य (पुजारी प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष) का चयन अब तक नहीं हो पाया है। इसी के चलते प्रबंधन समिति अब तक अस्तित्व में नहीं आ पाई है। इससे ट्रस्ट के नीतिगत मामलों में सीधा असर पड़ रहा है। न तो करीब आठ माह से पुजारियों को चढ़ावे का अंशदान नहीं मिल पाया है और न लंबे समय से सफाई कर्मियों को मानदेय मिल पाया है। पुजारी और कर्मचारी लंबे समय से मानदेय की मांग उठा रहे हैं।

Exit mobile version