Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां अस्पताल में तैनात डॉक्टर पर पत्नी ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप, जानें पूरा मामला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़ित महिला डॉक्टर ने लमगड़ा थाने में डॉक्टर पति के खिलाफ तहरीर सौंपी है। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. स्वाति का पति डॉ. पवन कुमार लमगड़ा में कार्यरत है। डॉ. स्वाति ने पुलिस में सौंपी तहरीर में कहा है कि वह 16 मार्च को अपने माता और बच्चों के साथ अपने पति डॉ. पवन कुमार से मिलने लमगड़ा बाजार स्थित आवास में गई थी। दरवाजा खोलने पर घर में एक महिला जो मंगलसूत्र पहने बाहर आई। जिसके बाद अज्ञात महिला से पूछने पर पति ने गाली गलौच शुरू कर जान से मारने की धमकी दी और उस महिला से शादी करने की बात स्वीकार की। पीड़ित महिला डॉक्टर का कहना कि वह वहां से किसी तरह जान बचाकर भागी।

मुकदमा दर्ज

इस संबंध में लमगड़ा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़ित के पति और अज्ञात महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version