Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका की मांग को लेकर तेज हुआ आंदोलन, जनता से की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत कैंट क्षेत्र की सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने और छावनी से आजादी की मांग को लेकर लोगों ने जूलुस निकाला।

सभी नागरिकों से एकजुट होकर आगे‌ आने की अपील

यह आंदोलन अब और तेज होने लगा है। इस दौरान गांधी चौक पर धरने के बाद आंदोलनकारियों ने नगर में जुलूस निकाला और सभी नागरिकों से संघर्ष में सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि छावनी से आजादी पाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है।

तेज होगा आंदोलन

इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि कैंट के जटिल कानूनों के चलते सभी छावनी क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इसीलिए बार-बार नगर पालिका की मांग की जा रही है। सिविल क्षेत्र को नोटिफाइड भी किया गया है। चिलियानौला नगर पालिका का गठन भी इसी मकसद से किया गया था। कहा कि शीघ्र पालिका में शामिल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा।

Exit mobile version