Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसबी में स्थायी नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर गुरिल्लों ने निकाला जुलूस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एसएसबी में स्थायी नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर गुरिल्लों ने बीते शुक्रवार को नगर में जुलूस निकाला।

किया यह ऐलान

इस दौरान उन्होंने चौघानपाटा गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी न होने पर गढ़वाल में चारधाम यात्रा में चक्काजाम और कुमाऊं में मानसरोवर यात्रा रोकने का ऐलान किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, रतन सिंह, अर्जुन नैनवाल, बिशन नेगी, लक्ष्मण सिंह, विजय जोशी, भुवन चौधरी, कैलाश साह, चंदू उपाध्याय, देवी दत्त बुधानी, सुरेश भट्ट, ध्यान सिंह, प्रकाश चंद्र, ललित मोहन सनवाल, संजय सिंह, डुंगर सिंह, गिरीश जोशी, गंगा बनौला, भगवंत सिंह, दीवान सिंह, जगदीश सिंह, भगवत भोज, नरेंद्र मेहरा, जीवन अधिकारी, गोपाल राणा, पनी राम आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version