Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुणे में होने वाली ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के राजेंद्र जोशी करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के पुणे में होने वाली ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र जोशी प्रतिभाग करेंगे।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

जिसके लिए वह रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र जोशी का चयन उत्तराखंड राज्य की ओर से हुआ है। राजेंद्र जोशी इससे पूर्व भी सेना में रहते हुए विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। वह ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 26 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित होगी।

Exit mobile version