Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:‌ एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, आसमान में बादलों से जमाया डेरा, बारिश का दौर जारी

मार्च का महीना है। अल्मोड़ा में मार्च के दूसरे पखवाड़े में एक बार फिर मौसम ने अपनी करवट बदली है। दो-तीन दिन खिलखिलाती धूप के बाद एक बार आसमान में बादलों का जमावड़ा लग गया है।

मौसम ने बदली करवट

चटख धूप खिलने के बाद शुक्रवार को फिर एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। देर रात से भारी बारिश का दौर जारी रहा। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह से बारिश शुरू हुई है। साथ ही ठिठुरन फिर बढ़ गई है।

Exit mobile version