Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान ने सड़क पर मिला फोन मोबाइल स्वामी के किया सुपुर्द

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस/होमगार्ड जवानों द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्य भी किए जा रहे हैं।

गिरा फोन‌ मोबाइल मालिक को लौटाया

कल दिनांक- 24.03.2023 चौखुटिया थाने के अंतर्गत मासी चौकी में तैनात होमगार्ड जवान रजत मासीवाल को मासी बाजार में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक मोबाइल फोन रियलमी कंपनी का गिरा हुआ मिला व मोबाइल की स्क्रीन लॉक थी।

व्यक्ति ने जताया आभार

होमगार्ड जवान रजत मासीवाल द्वारा स्वयं के अथक प्रयासों से जानकारी जुटाकर मोबाइल स्वामी के बारे में पता लगाया तो ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाइल चौखुटिया निवासी सूरज शाह का है। मोबाइल स्वामी को चौकी मासी बुलाकर मोबाइल फोन को सही सलामत उनके सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर सूरज शाह अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा होमगार्ड जवान रजत मासीवाल की ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version