Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब पीकर बाजार में हंगामा कर रहा था व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। डायल 112 के माध्यम से थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शराब पीकर धौलछीना बाजार में हंगामा कर रहा है, जिससे बाजार में लोगों को परेशानी हो रही हैं।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर धौलछीना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति मनोज मेहरा निवासी धौलछीना, तहसील व जिला अल्मोड़ा को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई हैं।

Exit mobile version